स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। संगठन का दूसरा स्थापना दिवस शुक्रवार को प्रेस क्लब शाहजहाँपुर में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित वयोवंदना सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने प्यारे मोहन सक्सेना, डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, श्रीराम वर्मा, राम प्रकाश श्रीवास्तव, सावित्री शर्मा, एम.एम. खान एवं डॉ. अवनीश मिश्रा सहित कई वरिष्ठ एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता तथा समाज में उनके अनुभवों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उपस्थित सदस्यों ने उनके विचारों को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, डॉ. अवनीश मिश्रा, योग प्रशिक्षक पवन सिंह, डॉ. रानी त्रिपाठी, अनिल दीक्षित, अरुण दीक्षित, सावित्री शर्मा एवं गायत्री दीक्षित सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश पाठक ने की, जबकि संचालन डॉ. सुरेश मिश्रा ने किया। अंत में जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments