Breaking News

जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं।

मुख्यमंत्री ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पात्र लोगों को शासन की योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री ने एक बार फिर जनसेवा और आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments