स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर धान खरीद व्यवस्था और खाद उपलब्धता की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में किसानों को समय पर और बिना किसी बाधा के लाभ सुनिश्चित करने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी क्रय केंद्र पूरी पारदर्शिता और सुचारु कार्यप्रणाली के साथ संचालित हों, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की प्रतीक्षा या असुविधा न झेलनी पड़े। उन्होंने खाद की पर्याप्त आपूर्ति, स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग और जरूरत के अनुसार त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
सीएम योगी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं पर तत्परता से कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments