स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
मेरठ: नरेन्द्र मोदी ने आज मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से ‘नमो भारत ट्रेन’ एवं ‘मेरठ मेट्रो’ का शुभारंभ कर क्षेत्र में आधुनिक परिवहन के नए युग की ऐतिहासिक शुरुआत की। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो में यात्रा भी की और सहयात्रियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस पहल से मेरठ और दिल्ली के बीच आवागमन और अधिक सुगम, तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
सरकार की इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
#रैपिडग्रोथ_की_रैपिडरेल
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments