ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ के वजीरगंज थाने में आगामी रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने की, जिसमें हाटा चौकी प्रभारी रंजीत पाठक सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की। साथ ही त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी, जिससे सभी लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मना सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments