Breaking News

सेवा ही लक्ष्य: गीता चैरिटी फाउंडेशन ने श्रमिकों को दिया सहारा

 


ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा

लखनऊ।
गीता चैरिटी एंड ट्रस्ट फाउंडेशन (संबद्ध– उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति) द्वारा श्रमिकों के लिए निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कानपुर रोड स्थित आशियाना क्षेत्र में राम मनोहर लोहिया लॉ कॉलेज सभागार के सामने आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद श्रमिकों को राशन सामग्री वितरित की गई।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब एवं निराश्रित वर्ग की सेवा करना है। इसी क्रम में संस्था द्वारा “हैप्पी होम” बनाने का संकल्प भी लिया गया है, जिसके अंतर्गत बुजुर्गों के लिए रहने की समुचित व्यवस्था, भोजन प्रसाद एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम में गीता चैरिटी एंड ट्रस्ट फाउंडेशन के फाउंडर/अध्यक्ष सुनील मौर्य, संरक्षक संदीप सिंह गौर, सचिव भानु प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, संयोजक योगेंद्र सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष बेबी मौर्य, फूलमती सिंह सहित गुरुजी भिक्षु सीलरतन जी एवं क्षेत्रीय पार्षद भी उपस्थित रहे।

इसके अलावा कौशलेंद्र द्विवेदी, सौरभ सिंह मोनू, कमलेश सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या, उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह गौर, सुरेंद्र मौर्य, रनजीत मौर्य, विनोद मौर्य, सुनील सिंह, डॉ. सी.पी. गौड़, श्री राम चौधरी, अजय प्रताप सिंह, राजाराम शर्मा, लीलाधर जी, राजेश मिश्रा, राजीव गुप्ता, राजकुमार शुक्ला, एल.डी. चौबे, विपिन राय, सुनील त्रिपाठी, मधुलिका शुक्ला, संतरा गिरी, हंसा चौबे, कुसुम वर्मा, रीता खन्ना, शालिनी शर्मा, दीपा द्विवेदी, रीता मुखर्जी, शिवजी श्रीवास्तव, मन्ना सिंह कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था पदाधिकारियों ने समाजसेवा के इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0 Comments