✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 19 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से एक दंपति का आपसी सहमति से समझौता कराकर सकुशल विदा किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में थाना बंडा क्षेत्र के एक दंपति का मामला सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुआ। दोनों का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। पत्नी पिछले एक माह से अपने मायके में रह रही थी। पत्नी का आरोप था कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था तथा घरेलू खर्च भी नहीं देता था, जिसके चलते वह मायके में रहने को मजबूर थी।
परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई गई तथा पारिवारिक जीवन के महत्व को समझाते हुए आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने के लिए राजी हो गए। इसके उपरांत दंपति को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा कर दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक श्रीमती मधु यादव, मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी नेहा चौहान, मोनिका कुमारी, शीतल चौहान, रश्मि चौधरी, निशा मिश्रा, आरक्षी रिंकू सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments