स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना कांट पुलिस ने पॉक्सो एवं दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना कांट पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ददरौल मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति की तहरीर पर थाना कांट में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसकी करीब 14 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने, उसके साथ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम से संबंधित अपराध किए गए। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आईटी एक्ट की संबंधित धारा भी जोड़ी गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हासिम पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम जमौर, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले की विवेचना एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments