ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के विकास खंड पचपेड़वा के अचकवापुर निवासी ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने नीट-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 573 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने लगभग 1.75 लाख अभ्यर्थियों के बीच ऑल इंडिया रैंक 19,000 हासिल कर अपने परिवार, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है।
ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सर सैय्यद स्कूल, पचपेड़वा से कक्षा आठ तक तथा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, बलरामपुर से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
इस उपलब्धि पर गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता डॉ. इश्तियाक अहमद खान ने ज्ञान प्रकाश मिश्रा को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच मिठाई भी वितरित की गई।
कार्यक्रम में भाजपा नेता कामेश्वर मिश्रा उर्फ पप्पू, प्रधान अनुज मिश्रा, कलीम, केदार पांडेय, रामबिहारी, प्रधान नंदकुमार पांडेय, संजू पांडेय, पाठक मदरहिया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
ज्ञान प्रकाश मिश्रा की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे मेहनत, लगन एवं निरंतर प्रयास का परिणाम बताया।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments