Breaking News

क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के बरेली मोड़ एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।

क्षेत्राधिकारी नगर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments