Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा को ₹207 करोड़ की 43 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद अमरोहा में ₹207 करोड़ से अधिक लागत की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रतीकात्मक चेक, आवास की चाबी तथा लैपटॉप वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने वाली योजनाएं प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला हैं।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से अमरोहा में सड़क, आधारभूत संरचना एवं सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया तथा उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर उठाने के लिए प्रेरित किया।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments