Breaking News

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने ₹27,275 खाते में कराए वापस

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर की थाना कोतवाली उतरौला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक युवक के खाते में ₹27,275 की धनराशि वापस कराई गई।

पुलिस के अनुसार, अभिजीत कुमार, पुत्र रविंद्र कुमार, निवासी ग्राम बिजौरा माफी, थाना कोतवाली उतरौला ने 21 मई 2026 को यूपीआई फ्रॉड के माध्यम से बिना जानकारी के उसके बैंक खाते से ₹53,798 निकल जाने की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलते ही थाना कोतवाली उतरौला की साइबर हेल्पडेस्क ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। जांच के दौरान न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त किए गए, जिसके अनुपालन में बैंक के सहयोग से ₹27,275 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना कोतवाली उतरौला पुलिस की त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो बिना देरी साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि को होल्ड कराकर विधिक प्रक्रिया के माध्यम से वापस दिलाए जाने की संभावना अधिक रहती है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments