स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्पदंश से मृत महिला के परिजनों को आपदा राहत मद से स्वीकृत ₹4 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान कराया।
तहसील तिलहर के ग्राम सैदापुर निवासी स्वर्गीय कुसुमा देवी पत्नी रामदास की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के बाद उनके विधिक वारिस रामदास पुत्र ज्वाला प्रसाद को दैवीय आपदा राहत मद से ₹4,00,000 की सहायता स्वीकृत की गई थी। हालांकि बैंक खाते के आईएफएससी कोड में त्रुटि होने के कारण यह धनराशि लाभार्थी के खाते में न जाकर बैंक ऑफ बड़ौदा की गुजरात शाखा में स्थानांतरित हो गई थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर धनराशि वापस प्राप्त कराई और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शाहजहाँपुर के माध्यम से चेक के जरिए सहायता राशि उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार की उपस्थिति में लाभार्थी रामदास को ₹4 लाख का चेक सौंपा गया।
कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments