स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन लकड़ी के पुल के पास से प्रवेश पुत्र उमेश दास (24 वर्ष) निवासी ग्राम कन्नौदी, थाना अन्टरगंज, जनपद चतरा (झारखंड) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) तथा दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुए।
इस संबंध में थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 359/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments