Breaking News

खुटार में पुलिस का फ्लैग मार्च, अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सतर्क रहने के दिए निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने थाना खुटार पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया और आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना खुटार पुलिस को नियमित गश्त, प्रभावी चेकिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि शाहजहाँपुर पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रभावी पुलिसिंग का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments