Breaking News

जलालाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने थाना जलालाबाद पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनसे अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने थाना पुलिस को नियमित गश्त, प्रभावी चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस की सक्रिय पुलिसिंग एवं निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments