स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को एक महिला ने थाना तिलहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि राज पुत्र गणेश एवं बंटी उर्फ सौरभ पुत्र बब्लू, निवासी मोहल्ला नजरपुर, थाना तिलहर, उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अतिरिक्त धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
मामले में एक आरोपी राज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। शेष वांछित आरोपी बंटी उर्फ सौरभ (23 वर्ष) को 18 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर बाईपास चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले की विवेचना एवं अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments