स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। प्राप्त प्रार्थना-पत्रों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, पुलिस सहायता, पारिवारिक विवाद, वन विभाग, पेंशन, विद्युत, जलापूर्ति तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उनकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए समस्याओं के समाधान के प्रति संतोष व्यक्त किया।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments