Breaking News

सदर बाजार पुलिस ने अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक युवक को अवैध 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सदर बाजार पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शहबाजनगर रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सत्तन पुत्र नत्थू, निवासी मोहल्ला कुरैशी, शहबाजनगर, थाना सदर बाजार, उम्र करीब 26 वर्ष बताया।

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा एवं दो जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक विवेक सिंह
  • रिक्रूट कांस्टेबल सचिन कुमार
  • रिक्रूट कांस्टेबल शिवम कुमार

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments