Breaking News

एमएससी रसायन में आकांक्षा और गणित में आयुषी ने किया टॉप, स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज का रहा शत-प्रतिशत परिणाम

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 के एम.एससी. रसायन विज्ञान एवं गणित का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के सभी परीक्षार्थी सफल घोषित हुए और कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

एम.एससी. रसायन विज्ञान में आकांक्षा यादव ने 8.10 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्ष मिश्रा ने 7.90 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा अंशिका रस्तोगी ने 7.73 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं एम.एससी. गणित में आयुषी शुक्ला ने 7.72 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजली रस्तोगी ने 7.70 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा प्रथम खन्ना ने 7.64 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

परीक्षा परिणाम घोषित होने पर कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह सहित अमित कुमार, डॉ. संदीप दीक्षित, चंदन गोस्वामी, डॉ. शशांक गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, अमित राज चौहान एवं मंजीत कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments