Breaking News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने तथा विरोध करने पर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर 16 जुलाई 2026 को थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 357/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार करने पर उसके फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

17 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहबाजनगर रोड स्थित निर्माणाधीन पुल के पास से आरोपी अरबाज पुत्र अकरम अली (24 वर्ष) निवासी लाल इमली चौराहा, बाड़ूजई प्रथम, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • अरबाज पुत्र अकरम अली, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी मोहल्ला लाल इमली चौराहा, बाड़ूजई प्रथम, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार
  • मुख्य आरक्षी शहनवाज आलम

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments