स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना कांट पुलिस ने युवती को आग लगाकर हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना कांट में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को उमेश पुत्र रामकिशोर के उकसाने पर रामू पुत्र रामकिशोर तथा सोनाश्री पत्नी रामकिशोर, निवासी ग्राम बहलोलपुर, थाना कांट ने हत्या की नीयत से उस पर ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
शिकायत के आधार पर थाना कांट में मु0अ0सं0 334/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की विवेचना के दौरान थाना कांट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 14 जुलाई 2026 को दोपहर 1:10 बजे अभायन मोड़ के पास से मुख्य आरोपी रामू पुत्र रामकिशोर (28 वर्ष) निवासी ग्राम बहलोलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम के कई मुकदमे भी दर्ज हैं। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक शुभम कुमार, कांस्टेबल पिंटू कुमार तथा महिला आरक्षी अश्वनी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी एवं विवेचना की कार्रवाई भी जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments